सौ कैदियों को किया गया सुपौल जेल स्थानांतरित
Updated at : 28 Aug 2017 12:07 PM (IST)
विज्ञापन

पूर्व सांसद सहित 48 कैदियों को किया जा चुका है स्थानांतरित सभी 550 कैदियों को किया जायेगा स्थानांतरित मंडल कारा की होगी मरम्मत सहरसा : मंडल कारा में बंद सौ कैदियों को रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपौल जेल स्थानांतरित कर दिया गया. कई थानों की पुलिस जेल गेट से कैदियों को सुरक्षा […]
विज्ञापन
पूर्व सांसद सहित 48 कैदियों को किया जा चुका है स्थानांतरित
सभी 550 कैदियों को किया जायेगा स्थानांतरित
मंडल कारा की होगी मरम्मत
सहरसा : मंडल कारा में बंद सौ कैदियों को रविवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपौल जेल स्थानांतरित कर दिया गया. कई थानों की पुलिस जेल गेट से कैदियों को सुरक्षा में लेकर सुपौल के लिए विदा हुए. कैदियों को नवहट्टा थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष सुमन कुमार, महिषी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार, बनगांव थानाध्यक्ष सरवर आलम सदल बल के साथ सुरक्षा घेरे में लिए हुए थे. जेल अधीक्षक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जेल मरम्मत को लेकर सभी कैदियों को विभिन्न जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा है. बीते 13 अगस्त को पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित 48 कैदियों को पूर्णिया जेल स्थानांतरित किया जा चुका है.
जेल की होगी मरम्मत : कैदियों के स्थानांतरण की बाबत जेल अधीक्षक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि कैदियों ने कुछ दिन पूर्व अनशन किया था. जिसमें उनलोगों ने जेल की छत से पानी टपकने, जर्जर स्थिति सहित अन्य मांगों को रखा था. वरीय अधिकारियों को भी कैदियों ने इस मामले से अवगत कराया था. जिसके बाद वरीय अधिकारियों व जिला प्रशासन के निर्देश पर कैदियों को स्थानांतरित किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान में साढ़े पांच सौ कैदी हैं. जिसे अन्य जेल में स्थानांतरित कर पूरी तरह जेल को खाली कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि बारिश में छत पूरी तरह से रिस रहा था. वहीं गेट पर पानी जमा हो गया था. कैदियों के स्थानांतरण की सूचना पर कई कैदियों के परिजन जेल गेट पहुंच अपने आदमी की जानकारी लेते रहे कि कहीं उसे भी तो नहीं भेज दिया गया है. जिसमें कुछ लोगों को देर से जानकारी मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




