आरपीएफ डीआइजी के घर लाखों की चोरी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आरपीएफ डीआइजी भवानी शंकर के घर में चोरी का है. चोरों ने मंगलवार की रात घर के कई दरवाजे के ताले तोड़ कर उत्पात मचाया. चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व अन्य […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आरपीएफ डीआइजी भवानी शंकर के घर में चोरी का है. चोरों ने मंगलवार की रात घर के कई दरवाजे के ताले तोड़ कर उत्पात मचाया. चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व अन्य सामान की चोरी कर ली. बुधवार की सुबह मामले की जानकारी गृहस्वामी व पुलिस को दी गयी. डीआइजी के पिता पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ सीबी यादव मधेपुरा में अपने तीसरे पुत्र स्टेट बैंक में कार्यरत योगेश के पास रहते हैं. वहीं दूसरा पुत्र डॉ भानू पंजाब में रहता है.
मकान पूरी तरह खाली रहता है. मंगलवार की शाम वह बाहर की लाइट जला कर गया था. सुबह लाइट बंद करने आया, तो देखा कि चोरी हो गयी थी. बताया कि सूचना देने के चार घंटे के बाद पुलिस पहुंची. इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर अर्जुन यादव व उपनिरीक्षक रमेश कुमार ने विभागीय आदेश पर चोरी का जायजा लेकर सदर थाना को अवगत कराया. इसके बाद पुलिस जायजा लेने पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




