सहरसा : मेडिकल दुकान से "2.57 लाख की लूट

Published at :30 Jul 2017 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : मेडिकल दुकान से "2.57 लाख की लूट

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक स्थित गीता मेडिकल में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दो बिना नंबर वाली बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने दुकान संचालक भवेश कुमार सिंह को हथियार सटाकर नोट से भरे गल्ले को लूट लिया. गल्ले में 2.57 लाख रुपये थे. हालांकि त्वरित सूचना पर की […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कोसी चौक स्थित गीता मेडिकल में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे दो बिना नंबर वाली बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने दुकान संचालक भवेश कुमार सिंह को हथियार सटाकर नोट से भरे गल्ले को लूट लिया. गल्ले में 2.57 लाख रुपये थे. हालांकि त्वरित सूचना पर की गयी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मेडिकल दुकान में लूटपाट कर बाइक से फरार हो रहे एक अपराधी अश्विनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वह पुलिस को देख गोली चलाने लगा था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में घायल हो गया. तीन अन्य अपराधी फरार होने में सफल रहे.

गीता मेडिकल हाॅल के मालिक मुकेश कुमार सिंह बिक्री का हिसाब-किताब कर रहे थे. दुकान लगभग बंद हो चुकी थी, केवल एक हिस्सा खुला था. इसी दौरान लगभग 11 बजे दो बिना नंबर की बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और हथियार सटाकर रुपये से भरा गल्ला लूट कर भाग निकले. घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को तत्काल सूचना दी. इधर चारों अपराधी उत्तरी बायपास सड़क अंतर्गत डुमरैल चौक स्थित एक मकान के अंदर छिप कर लूट की राशि का बंटवारा करने लगे,

जबकि घटना की सूचना मिलते ही पैंथर मोबाइल के जवानों ने अपराधियों का पीछा करते हुए घेराबंदी करना शुरू कर दी. एसडीपीओ सुबोध विश्वास व सदर थानाध्यक्ष भाई भरत सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवानों ने भी अपराधियों के पड़ाव स्थल को

घेर लिया.
सहरसा : मेडिकल दुकान…
डुमरैल चौक स्थित ऑफिस यूथ फोर नेशन लगे साइन बोर्ड वाले मकान की घेराबंदी करने के दौरान अपराधी संजीव कुमार, अमित कुमार सहित एक अन्य अपराधी पुलिस घेराबंदी के बाद भी अंधेरे का लाभ उठाकर पैदल फरार होने में सफल हो गये. जबकि सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा थाना के राजपुर गांव निवासी अपराधी अश्विनी कुमार ने पुलिस को देख गोली चला दी. इसके बाद पुलिस ने भी गोली चलायी, जो अश्विनी को लगी. पुलिस ने मौके से लूटे गये नोट से भरा गल्ला, एक पिस्टल व एक देसी कट्टा के साथ-साथ बिना नंबर वाली एक पल्सर व एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली.
बाद में थाना पुलिस ने उस मकान के कमरे को तोड़ कर चोरी करने से संबंधित कई औजार भी बरामद किया. एसडीपीओ सुबोध विश्वास व सदर थाना अध्यक्ष भाई भरत ने बताया कि गिरफ्तार घायल अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी निशानदेही पर फरार तीनों अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, एक अपराधी को मारी गोली
एक जवान भी हुआ जख्मी, कोसी चौक स्थित गीता मेडिकल दुकान की घटना
लूट की राशि के साथ हथियार, गोली व अन्य सामान बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन