आरण में मयूर विहार के लिए जल्द शुरू होगा काम

Published at :25 Jul 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
आरण में मयूर विहार के लिए जल्द शुरू होगा काम

सहरसा : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत आरण गांव में मयूरों के विकास के लिए जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा. इस क्षेत्र को मयूर विहार बनाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गयी है. जल्द ही इस कार्य के लिए सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ होगा. जानकारी देते जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत आरण गांव में मयूरों के विकास के लिए जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा. इस क्षेत्र को मयूर विहार बनाने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गयी है. जल्द ही इस कार्य के लिए सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ होगा. जानकारी देते जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि आरण गांव में मयूर होने की जानकारी पर इसकी जांच की गयी थी, जो हकीकत थी. जांच के बाद मयूर रहने की पुष्टि हुई थी. इस गांव का दौरा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था व उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मयूर अभ्यारण के रुप में विकसित करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया था.

जिस आलोक में विभाग ने मयूर विहार की स्वीकृति दे दी है. जिलाधिकारी श्री गुंजियाल ने बताया कि जल्द ही इस पर कार्रवाई प्रारंभ होगी. मालूम हो कि प्रभात खबर ने आरण गांव में मयूर होने की बात प्रमुखता से उठायी थी. इस पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए वन विभाग के अधिकारियों की टीम को आरण गांव भेज जांच कार्य का निर्देश दिया था. टीम ने आरण में मयूर होने की पुष्टि की थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद खुद जिलाधिकारी श्री गुंजियाल ने अन्य अधिकारियों के साथ आरण गांव का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए मयूर को देखने जंगलों में भी गये थे. जहां उन्होंने मयूर होने की बात को स्वीकार की थी. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिला के कार्यक्रम में आने के क्रम में वे आरण गांव पहुंचे. जहां जंगल जाकर उन्होंने मयूरों को देखा. वहीं उन्होंने ग्रामीणों से इस क्षेत्र को मयूर विहार के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया था. जिसके फलस्वरूप अब इस क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने कार्य योजना तैयार कर ली है. जल्द ही इस योजना पर कार्य प्रारंभ होगा.

पर्यटन क्षेत्र के तौर पर किया जायेगा विकास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया था आश्वासन
मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सर्वेक्षण कार्य होगा जल्द शुरू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन