जलजमाव दूर करने के िलए नाला खुदाई जारी

Published at :11 Jul 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
जलजमाव दूर करने के िलए नाला खुदाई जारी

बुडको टीम के साथ सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण बुडको द्वारा तैयार नक्शे के आधार पर तत्काल जरूरत वाली जगहों पर नाला खुदाई का कार्य जारी सहरसा : जलजमाव की समस्या से शहर को निजात दिलाने में के लिए सदर एसडीओ सौरव जोड़वाल ने क्षेत्र के विभिन्न विभागों का दौरा बुडको टीम के अधिकारियों के […]

विज्ञापन

बुडको टीम के साथ सदर एसडीओ ने किया निरीक्षण

बुडको द्वारा तैयार नक्शे के आधार पर तत्काल जरूरत वाली जगहों पर नाला खुदाई का कार्य जारी
सहरसा : जलजमाव की समस्या से शहर को निजात दिलाने में के लिए सदर एसडीओ सौरव जोड़वाल ने क्षेत्र के विभिन्न विभागों का दौरा बुडको टीम के अधिकारियों के साथ किया. अधिकांश जलजमाव वाले क्षेत्र से किस तरह तत्काल पानी की निकासी हो, इस पर उन्होंने बुडको टीम के अधिकारियों के साथ नक्शे के आधार पर बात की. सदर एसडीओ श्री जोड़वाल रहमान चौक से लेकर पूरब बाजार, पॉलिटेक्निक ढाला, तिवारी टोला आदि जगहों पर पहुंच कर जलजमाव वाले क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और तत्काल जल निकासी समस्या दूर करने के उपायों पर चर्चा की.
उन्होंने बताया कि कच्चे नाले से तत्काल जल निकासी की समस्या दूर की जायेगी. जलजमाव के मुख्य क्षेत्र को इससे जोड़ कर पानी की निकासी सुनिश्चित की जायेगी. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण को लेकर जलजमाव की समस्या गंभीर बनी हुई है. बुडको द्वारा तैयार नक्शे के आधार पर तत्काल जरूरत वाली जगहों पर नाला खुदाई का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर समस्याएं आ रही है. जिसका निदान किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गायत्री मंदिर के निकट जलजमाव की समस्या को लेकर नाले की खुदाई कर दी गयी है. जबकि अन्य जगहों पर कार्य किया जा रहा है. बुडको की टीम सभी जगहों पर जल निकासी की व्यवस्था को देख रही है. उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए बुडको को आज ही पूरा रोड मैप दिया जायेगा. जिससे वह अपना काम प्रारंभ कर सके. वहीं जल जमाव से तत्काल राहत दिलाने के लिए कई जगहों पर आसपास के क्षेत्र में ही पानी निकासी का रास्ता खोजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन