अद्भुत व अविस्मरणीय है मटेश्वर धाम शिवलिंग

सिमरी बख्तियारपुर : जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित काठो पंचायत का मटेश्वर धाम सिर्फ जिले ही नहीं राज्य के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल है. वैसे तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है. लेकिन शिव के प्रिय सावन महीने में पूरा गांव केसरिया रंग से पट जाता है और चारों ओर बोलबम […]
सिमरी बख्तियारपुर : जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित काठो पंचायत का मटेश्वर धाम सिर्फ जिले ही नहीं राज्य के प्रमुख शिव मंदिरों में शामिल है. वैसे तो यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है. लेकिन शिव के प्रिय सावन महीने में पूरा गांव केसरिया रंग से पट जाता है और चारों ओर बोलबम के नारे से गुंजायमान होता रहता है.
पंचायत की खासियत यह है कि यहां के लोग सावन के महीने में राज्य सहित बाहरी प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में तन्मयता से जुट जाते हैं. उन्हें हर किसी में शिव का रूप ही दिखता है. सावन व भादो महीन में झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम की तरह यहां भी अत्यधिक भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालु केसरिया वस्त्रों में लिपटे शिव के भजनों को गुनगुनाते कांवर उठा कर पांव-पैदल 80 किलोमीटर दूर मुंगेर घाट से कांवर में जल उठा दुरूह मार्ग तय करते बाबा मटेश्वरनाथ पर जलार्पण करते हैं.
शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर वे अध्यात्मिक संतुष्टि प्राप्त करते हैं. वर्ष 1997 से यहां कांवर चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई तो साल 2005 से डाक बम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है. अभी सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां कम से कम सवा लाख कांवर चढ़ने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




