फनगो हॉल्ट के निकट बढ़ गया है कोसी का दबाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

स्पर संख्या 3 व 4 के समीप हो रहा जबरदस्त कटाव दिन रात एक कर कटाव निरोधी कार्य में लगा रेल विभाग सिमरी : नेपाल के तराई इलाके में हो रही मूसलधार बारिश की वजह से कोसी नदी के जल स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं शुक्रवार, शनिवार को कोसी बराज से […]
विज्ञापन
स्पर संख्या 3 व 4 के समीप हो रहा जबरदस्त कटाव
दिन रात एक कर कटाव निरोधी कार्य में लगा रेल विभाग
सिमरी : नेपाल के तराई इलाके में हो रही मूसलधार बारिश की वजह से कोसी नदी के जल स्तर में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं शुक्रवार, शनिवार को कोसी बराज से डिस्चार्ज बढ़ने के बाद अब अगले एक-दो दिनों में नदी के जल स्तर में और बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. जिस वजह से फनगो हॉल्ट के निकट ट्रैक धंसने का डर आसपास के ग्रामीणों को सता रहा है. वहीं चार दिनों से फनगो हॉल्ट के निकट स्पर संख्या तीन और चार के बीच कटाव जबरदस्त हो रहा है. जिस वजह से दोनों स्परों के बीच रेलवे ने कटाव निरोधी कार्य तेज कर दिया है. स्पर संख्या तीन और चार के बीच शुक्रवार,
शनिवार और रविवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार की देखरेख में बोल्डरों को ट्रैक के किनारे लगाया है. वहीं नदी के जल स्तर पर भी रेलवे नजर बनाये हुए है. रेलवे द्वारा दिन में एक और रात में लगाये गए दो प्रहरी नदी के जल स्तर पर सूक्ष्म नजर बनाये हुए हैं. वहीं स्पर संख्या छह और सात पर कटाव तो कम है, लेकिन जल स्तर वृद्धि की वजह से रेलवे द्वारा लगाये गये बोल्डर पर पानी फैल गया है. इधर उम्मीद जतायी जा रही है आने वाले दिनों में जल स्तर बढ़ने की रफ्तार यदि यूं ही जारी रही तो अगले एक सप्ताह में रेलवे फनगो हॉल्ट के निकट रेल परिचालन से जुड़े कॉशन जारी कर सकता है. इधर फनगो हॉल्ट के निकट पुल संख्या 47 के पास जल स्तर पर भी रेलवे नजर बनाये हुए है और जल स्तर के आंकड़े को दर्ज किया जा रहा है. रेलवे के अधिकारी एइएन दुर्गा प्रसाद, आईओडब्लू संजीव कुमार, पीडब्लूआई अजय कुमार सहित अन्य दिन रात फनगो में कटाव स्थल पर मौजूद रह नजर बनाये हुए हैं. ज्ञात हो कि बीते वर्ष भी फनगो हॉल्ट के निकट हुए कटाव की लीला जून महीने से ही दिखनी लगी थी और 23 जुलाई की मध्य रात्रि तत्कालीन डीआरएम सुधांशु शर्मा के कटाव स्थल और पुल संख्या 47 के निरीक्षण के बाद रेलखंड पर कुछ दिन के लिए रेल यातायात ठप हो गया था. जिसके बाद रेलखंड के यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




