अतिक्रमण हटा नहीं कि फिर से खूंटा गाड़ना शुरू

Published at :05 Jul 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटा नहीं कि फिर से खूंटा गाड़ना शुरू

दुकान की जमीन घेरने को लेकर घंटों एक दूसरे से उलझते रहे लोग एडीअो ने पहुंच कर हो रहा अतिक्रमण हटवाया सहरसा : बंगाली बाजार से सब्जी मंडी हटाये जाने पर सुपर बाजार में सोमवार से चल रहा खाली जमीन घेरने का काम दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार पकड़ लिया. सुपर बाजार […]

विज्ञापन

दुकान की जमीन घेरने को लेकर घंटों एक दूसरे से उलझते रहे लोग

एडीअो ने पहुंच कर हो रहा अतिक्रमण हटवाया
सहरसा : बंगाली बाजार से सब्जी मंडी हटाये जाने पर सुपर बाजार में सोमवार से चल रहा खाली जमीन घेरने का काम दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार पकड़ लिया. सुपर बाजार की खाली जमीन पर जगह फुल हो जाने के बाद लोगों ने वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय तक सड़क के दोनों किनारों में कील खूंटा गाड़ना सुबह से ही प्रारंभ कर दिया था. जमीन घेरने को लेकर जिला गर्ल्स स्कूल के पास लोग घंटों एक दूसरे से उलझते रहे. खाली जमीन पर अपना दावा करने के लिए लोग एक दूसरे पर बांस-लाठी उठाने से भी पीछे नहीं रहे. स्थिति विकराल होता देख आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत किया. मंगलवार को सुबह से हो रही बूंदाबांदी थमने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बांस,
डोरी आदि लाकर वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर आयुक्त कार्यालय के दोनों ओर घेरते रहे. जिन्होंने घेरा पूरा किया, वे काफी प्रसन्न दिख रहे थे. जिन्हें जगह नहीं मिली वे दूसरों को कोसेते नजर आये. अतिक्रमण व विवाद की जानकारी ज्यों ही अधिकारियों को मिली. वे सजग हुए. दोपहर बाद सदर एसडीओ सौरभ जोड़वाल दल-बल के साथ पहुंचे. वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर आयुक्त कार्यालय के दोनों ओर लगे खूटे खंभे को हटा अतिक्रमण मुक्त कराया. लोगों को सुपर बाजार की सीमा तक ही रहने की हिदायत दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन