बड़ी दुर्गा स्थान रोड के खाली होने से जाम से मिली निजात

Published at :05 Jul 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ी दुर्गा स्थान रोड के खाली होने से जाम से मिली निजात

सहरसा : जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को शंकर चौक, बड़ी दुर्गा रोड (सब्जी मंडी) से लेकर चांदनी चौक तक की मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के बाद सोमवार व मंगलवार को शहर लगभग जाम से मुक्त रहा. प्रशासन की सख्ती के कारण मंगलवार को सब्जी मंडी की मुख्य सडक पर एक भी सब्जी […]

विज्ञापन

सहरसा : जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को शंकर चौक, बड़ी दुर्गा रोड (सब्जी मंडी) से लेकर चांदनी चौक तक की मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने के बाद सोमवार व मंगलवार को शहर लगभग जाम से मुक्त रहा. प्रशासन की सख्ती के कारण मंगलवार को सब्जी मंडी की मुख्य सडक पर एक भी सब्जी की दुकान नहीं सजी. जिस कारण सड़क का उपयोग यातायात के लिए हो सका. लोगों ने दशकों बाद बड़ी दुर्गा मंदिर के सड़क का उपयोग करते जिला प्रशासन को साधुवाद दिया. ट्रेन पकड़ने सहरसा जंकशन जाने वाले या किसी ट्रेन से उतर कर घर जाने वालों के लिए बंगाली बाजार रेलवे ढ़ाला पर लगने वाली जाम की समस्या लोगों को बहुत सताती थी. वे रेलवे द्वारा बनायी गई सड़क का उपयोग नहीं कर पाते थे. चार चक्के वाहन, रिक्शा,

साइकिल लोगों को बड़ी दुर्गा रोड पर सब्जी विक्रेताअों के अतिक्रमण से पैदल चलना भी दूभर था. सब्जी की टोकरियों के कारण स्टेशन के निकास द्वार से शंकर चौक एवं दहलान चौक को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह बाधित रहती थी. जो सोमवार से पूरी तरह खुली-खुली मिली. सदर एसडीओ सौरभ जोरवाल के नेतृत्व में सोमवार को मंडी को खाली कराये जाने के समय से ही मंडी में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती अगले दस दिनों के लिए तैनात कर दिया गया है. जिससे उम्मीद की जा रही है कि दुर्गा स्थान रोड भी लोगों के लिए एक विकल्प बनेगा. यह मार्ग स्टेशन जाने व आने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है. जिला प्रशासन यदि इसी तरह सख्ती बनाये रहे तो निश्चित रूप से लोगों को जाम से आंशिक ही नहीं, बड़ी राहत मिलेगी. मजिस्ट्रेट सागर प्रसाद सात से दस बजे सुबह तक सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नीरज को चार बजे से संध्या आठ बजे तक अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तैनात दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन