नाम जोड़वाने के लिए डाक से भी भेज सकते हैं फॉर्म सिक्स

Published at :05 Jul 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
नाम जोड़वाने के लिए डाक से भी भेज सकते हैं फॉर्म सिक्स

सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ मुख्यालय परिसर बीएलओ की बैठक बीडीओ विभेष आनंद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते अवर निर्वाची पदाधिकारी पवन कुमार ने विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई मतदाता […]

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर : सलखुआ मुख्यालय परिसर बीएलओ की बैठक बीडीओ विभेष आनंद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें प्रखंड के सभी बीएलओ उपस्थित थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते अवर निर्वाची पदाधिकारी पवन कुमार ने विशेष अभियान के तहत चलाए जा रहे वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई मतदाता नहीं छूटे. एक से 31 जुलाई 2017 तक निर्वाचक नामावलियों का अद्यतीकरण करने का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है.

इसके तहत मतदाता सूची में विशेषत: युवा मतदाता 18-19 वर्ष के छूटे हुए पात्र निर्वाचकों को जोड़ने एवं मृत निर्वाचकों का नाम हटाया जाएगा. इसके तहत कोई भी पात्र निर्वाचक प्रारूप छह भर कर इआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रारूप छह डाक द्वारा भी भेजा जा सकता है. यदि मतदाता चाहे तो एनभीएसपी पोर्टल पर ऑनलाईन भी नाम जुड़वाने हेतु आवेदन कर सकते हैं अथवा कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रारूप छह ऑनलाईन प्रस्तुत करके अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता है.

यह 31 जुलाई तक जिला के सभी बीएलओ अपने क्षेत्रांर्गत घर घर जाकर छूटे हुए पात्र निर्वाचकों का प्रारूप छह में नाम भरवा कर प्राप्त करेंगे. इसके साथ ही निर्वाचकों को मोबाइल एप का उपयोग करके एवं कॉल सेन्टर पर फोन करके भी प्रारूप छह प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है. कार्यक्रम के दौरान ही सभी मतदान केंद्रों पर 8 तथा 22 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक इसके लिए विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक 10 बूथ पर एक सुपरवायजर बनाया गया है. बैठक में बीडीओ विवेकानंद आईटी मैनेजर अभिषेक कुमार संजीव तांती सहित प्रखंड के सभी लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन