दो दर्जन से अधिक कर्मियों की आजीविका पर आफत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशांत सिनेमा के बंद होने से कर्मचारियों का हाल बेहाल सहरसा : वर्ष 1973 से संचालित शहर का गौरव प्रशांत सिनेमा हॉल के प्रशासनिक आदेश पर बंद होने के बाद सिनेमा हॉल में कार्यरत करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की आजीविका पर आफत आ गयी. सिनेमा हॉल के बंद होने के आदेश के बाद […]
विज्ञापन
प्रशांत सिनेमा के बंद होने से कर्मचारियों का हाल बेहाल
सहरसा : वर्ष 1973 से संचालित शहर का गौरव प्रशांत सिनेमा हॉल के प्रशासनिक आदेश पर बंद होने के बाद सिनेमा हॉल में कार्यरत करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों की आजीविका पर आफत आ गयी. सिनेमा हॉल के बंद होने के आदेश के बाद हॉल के कर्मचारी एकाएक सड़क पर आ गये है. उन्हें अब इस बात कि चिंता सता रही है कि जिस सिनेमा हॉल की बदौलत उनका और उनके परिवार का भरण पोषण चलता था. अब उस परिवार का क्या होगा. हॉल के कार्यरत कर्मचारी मैनेजर रतन सिंह सहित कर्मचारी मो कलाउद्धीन, रिंकू झा, दिलीप कुमार झा, पप्पू यादव, शिवचंद्र कुमार, अरविंद कुमार,
दिनेश कुमार, चंदन यादव सहित अन्य कर्मचारियों का कहना था कि इस तरह की उम्मीद नहीं था कि प्रशांत सिनेमा हॉल में कभी ताला लगने के कारण उन्हें सड़क पर आना पड़ सकता है. कर्मचारियों का कहना था कि 2013 में सिनेमा हॉल के मालिक अशोक सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी सुधा सिंह सिनेमा हॉल को संचालित करती आ रही थी. पारिवारिक संपत्ति विवाद के कारण हॉल के आज बंद होने से जहां शहर के गौरव को आज अज्ञात पहुंचा है. वहीं इस निर्णय से हम जैसे कर्मचारी के पेट पर लात मारने का यह प्रशासन के निर्णय को दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




