Tourist Place In Bihar: बिहार के इस जिले में बसता है स्वर्ग! खूबसूरत वादियां देख हो जायेंगे रोमांचित, असली मानसून का मजा यहीं मिलेगा…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Aug 2025 9:10 AM
रोहतास जिले का कैमूर पहाड़ी रेंज में बसा धुआं-कुंड
Tourist Place In Bihar: बिहार के रोहतास जिले का कैमूर पहाड़ी रेंज में बसा धुआं-कुंड किसी स्वर्ग से कम नहीं. खूबसूरत वादियों का दीदार और असली मानसून का मजा आप यहीं ले सकेंगे. लोग तो इस जगह की तुलना कश्मीर, शिमला और नैनीताल से करते हैं. यहां की हरियाली लोगों को खूब आकर्षित करती है.
Tourist Place In Bihar: बिहार में अगर स्वर्ग का दीदार करना हो तो चले आइये रोहतास कैमूर पहाड़ियों की गोद में स्थित धुआं-कुंड. यहां हरे-भरे पेड़-पौधे और खूबसूरत वादियां लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है. दरअसल, यहां पहाड़ी से गिरता पानी चट्टानों पर टकराकर बारीक बूंदों में बदल जाता है, जो हवा में तैरकर धुंध का रूप ले लेती है. जिसके बाद यहां का वातावरण भी पूरी तरह ठंडा हो जाता है. चारों तरफ सिर्फ हरियाली ही हरियाली रहती है.
बरसात में बेहद खूबसूरत नजारा
रोहतास जिले का कैमूर पहाड़ी रेंज मानसून में हरे रंग की चादर ओढ़ लेते हैं. यहां का ताजा और ठंडा मौसम बरसाती दिनों में खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है. इन पहाड़ी इलाकों में मानसून के दौरान बादल इतना नीचे तक आ जाता है मानो आप उसे अपने हाथों से छू सकते हैं. सुबह के वक्त फैला कोहरा वादियों को रोमांचक बना देता है. रोहतास के छोटे-छोटे गांवों में मानसून का रंग एकदम अलग ही होता है.
खूबसूरत वादियां लोगों को करती है अट्रैक्ट
इसके साथ ही गलियों में बहते साफ पानी, बच्चों की बारिश में किलकारियां और मिट्टी की सौंधी खुशबू यहां आने वाले लोगों को अट्रैक्ट करती है. दूसरी तरफ रोहतास के जंगलों और बाग-बगीचों में बारिश के बाद जब सूरज की किरणें पड़ती हैं, तो पत्तियों पर जमी बूंदें मोतियों की तरह चमक उठती हैं. यह नजारा इतना खूबसूरत होता है कि यहां आने वाले लोग इसे कैमरे में कैद करने से नहीं चूंकते. यहां मानो एक अलग ही दुनिया बसी हो.
पहाड़ी पर पहुंचने का रास्ता कठिन
यहां एक और खास चीज यह है कि जिले के ऊंचे पहाड़ की सबसे ऊपर बसी यह ऐतिहासिक धरोहर शेरगढ़ किला चारों तरफ घने जंगल और प्राकृतिक हरियाली से घिरा हुआ है. हालांकि, पहाड़ी के ऊपर तक पहुंचने के लिए रास्ता कठिन होता है. मानसून के वक्त नजारा बेहद खास और खूबसूरत हो जाता है. धुंध, बादल और टपकते झरने इसे स्वर्ग जैसा रूप दे देते हैं.
बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में है बसा
जानकारी के मुताबिक, यह जगह बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में है. इसका जिला मुख्यालय सासाराम है, जो पटना से लगभग 140 किलोमीटर दूर है. पटना से रोहतास पहुंचने के लिए NH-2 और फिर NH-30 का उपयोग किया जा सकता है. सड़क मार्ग से करीब 3 से 4 घंटे की यात्रा तय करने पर यहां पटना से पहुंचा जा सकता है. हालांकि, पटना से सासाराम ट्रेन से भी जाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










