Bihar News: बिहार में भयंकर बारिश ने टूरिज्म पर लगाया ब्रेक, इन दो खूबसूरत वॉटरफॉल में खतरा, लगी रोक

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Jul 2025 9:39 AM

विज्ञापन

तुतला भवानी जलप्रपात

Bihar News: बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों जोरदार बारिश का दौर जारी है. ऐसे में राज्य में टूरिज्म पर ब्रेक लग गई है. दरअसल, जो वॉटलफॉल सैलानियों से गुलजार रहता है, उस वॉटरफॉल में बाढ़ जैसी स्थिती होने के कारण सन्नाटा पसर गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के विभिन्न जिलों में हो रही जोरदार बारिश ने टूरिज्म पर ही ब्रेक लगा दिया है. बिहार के खूबसूरत वॉटरफॉल में बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न होने के कारण सैलानियों के वहां जाने पर रोक लगा दी गई है. जिसके कारण सन्नाटा पसर गया है. बिहार के रोहतास जिले की बात करें तो, कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में हो रही लगातार जोरदार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिती उत्पन्न हो गई है. खासकर मां तुतला भवानी वॉटरफॉल और मांझर कुंड में अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण वहां जाना लोगों के लिए खतरे से कम नहीं है. हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है.

प्रमुख झरनों पर जाने से रोक

इधऱ, वन विभाग की ओर से तमाम प्रमुख झरनों पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है. वहीं, कैमूर पहाड़ियों की बात करें तो, यहां के जलप्रपात अपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के कारण पर्यटकों को बरसात के मौसम में खासा आकर्षित करते हैं. मानसून के दौरान झरनों में पानी का बहाव तेज होना, बादलों की आवाजाही, ये सभी गतिविधियां पर्यटकों को लुभाते हैं. इस दौरान नजारा और भी खूबसूरत और मनोरम हो जाता है. लेकिन, झरनों में तेज बहाव के कारण बाढ़ की स्थिती भी हो जाती है. जिसके कारण कोई भी अनहोनी हो सकती है. ऐसे में प्रशासन की ओर से वहां जाने पर ही रोक लगा दी जाती है.

हाई अलर्ट पर प्रशासन

जानकारी के मुताबिक, तुतला भवानी, मांझर कुंड, नकटा क्षील, सीता कुंड, महादेव खोह, गायघाट समेत अन्य झरनों में मानसून के दौरान पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. बिहार के साथ-साथ अन्य पड़ोसी राज्यों से भी सैलानी आते हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो, यह एक पिकनिक स्पॉट की तरह माना जाता है. लेकिन, आईएमडी की ओर से रोहतास में लगातार भारी बारिश की चेतावनी और बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन अलर्ट है और रोहतास वन प्रमंडल ने सख्त कदम उठाया और ऐसे जगहों पर सैलानियों के जाने पर ही रोक लगा दी.

वन विभाग ने की अपील

खासकर मां तुतला भवानी वॉटरफॉल में लोगों से नहीं जाने की लगातार अपील की जा रही है. दरअसल, वन विभाग की ओर से अपील की गई है कि, स्थिती जब सामान्य रहेगी तो सैलानियों को जाने की अनुमति भी दे दी जाएगी. लेकिन, झरने में तेज बहाव के दौरान जाना खतरे से कम नहीं होगा. साथ ही यह भी अपील की गई है कि, आपदा से बचने के लिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और सावधानी बरतें. इस तरह से देखा जाए तो, बिहार में हो रही जोरदार बारिश ने पर्यटन पर ही ब्रेक लगा दिया है.

Also Read: Nitish Kumar Gift: बिहार में अब 125 यूनिट तक बिजली फ्री, सीएम नीतीश का ऐलान- जुलाई के बिल से ही हो जाएगा लागू

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन