बिहार के इस जिले की बदलेगी सूरत, 106 योजनाओं को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jul 2025 8:37 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के लिए 106 योजनाओं की मंजूरी मिल गई है. जिले के शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 59 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 106 योजनाओं की स्वीकृति मिली.
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले को 106 योजनाओं की सौगात मिली है. जिले के शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 59 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च किए जायेंगे. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जिले के सभी 11 नगर निकायों के लिए यह खास पहल मानी जा रही है.
बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
जानकारी के मुताबिक, जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक हुई, जिसमें 106 योजनाओं पर मुहर लगाई गई. इस दौरान बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा. इन योजनाओं में गली-मोहल्लों की मरम्मत, नालियों का सुधार और निर्माण, पीसीसी सड़क का निर्माण जैसे कई अन्य काम लोगों की सुविधाओं के लिए शामिल हैं. वहीं, बुडको को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी.
सासाराम नगर निगम क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं
जिले के विभिन्न इलाकों जैसे कि, डेयरी में 7, बिक्रमगंज में 5, नोखा में 3, कोचस में 5, नासरीगंज में 5, कोआथ में 3, चेनारी में 13, काराकाट में 4, दिनारा में 16 और रोहतास नगर पंचायत से जुड़ी 9 योजनाओं को मंजूरी दी गई. बताया गया कि शहरी इलाकों में लोगों की जरूरतों को देखते हुए ही सभी योजनाएं तैयार की गई है. जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा सासाराम नगर निगम क्षेत्र के लिए 30 योजनाओं की मंजूरी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










