रोहतास के खुरमाबाद कस्तूरबा विद्यालय में छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 14 May 2026 5:58 PM

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचा प्रशासन

Rohtas News: रोहतास के खुरमाबाद कस्तूरबा विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई है. छात्रा कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव की रहने वाली थी. परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Rohtas News: (संदेश जायसवाल की रिपोर्ट) चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरमाबाद गांव के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. छात्र की मौत के मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी एसडीम अशोक कुमार सीडीपीओ दिलीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित एफएसएल की टीम के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान खुरमाबाद विद्यालय पहुंचे हुए थे.

हॉस्टल में ही रहती थी छात्रा

जानकारी के अनुसार छात्रा कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव निवासी तिलकधारी सिंह की पुत्री इंदु कुमारी बताई जा रही है. छात्रा बीते कुछ दिनों से विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी. बताया जाता है कि देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके.

परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

परिजनों का आरोप है कि छात्रा की तबीयत खराब होने के बावजूद विद्यालय प्रबंधन ने समय पर समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं की. उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया. घटना के बाद विद्यालय की अन्य छात्राओं में भी डर और दहशत का माहौल देखा गया. कई अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए. स्थानीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. इस घटना ने एक बार फिर आवासीय विद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मौत के कारण स्पष्ट नहीं

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. जबकि सदर हॉस्पिटल परिसर परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. छात्रा की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय के बाहर जुट गई और लोगों ने विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए.

Also read: दरभंगा एयरपोर्ट को मिला हाई सिक्योरिटी कवच, सीएम सम्राट की मौजूदगी में CISF ने संभाली जिम्मेदारी

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन