अधिकारों में कटौती के विरुद्ध जनप्रतिनिधि करेंगे आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 May 2017 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

11 को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना देंगे प्रदेश भर के जिला पर्षद अध्यक्ष सासाराम कार्यालय : लगातार सरकार द्वारा जिला पर्षद, मुखिया, पंचायत समिति आदि के अधिकारों में कटौती हो रही है. इसका विरोध किया जायेगा. सरकार अगर नहीं मानी, तो सामूहिक इस्तीफा दिया जायेगा. उक्त बातें यहां जिला पर्षद कार्यालय कक्ष में मंगलवार को […]
विज्ञापन
11 को मुख्यमंत्री के समक्ष धरना देंगे प्रदेश भर के जिला पर्षद अध्यक्ष
सासाराम कार्यालय : लगातार सरकार द्वारा जिला पर्षद, मुखिया, पंचायत समिति आदि के अधिकारों में कटौती हो रही है. इसका विरोध किया जायेगा. सरकार अगर नहीं मानी, तो सामूहिक इस्तीफा दिया जायेगा. उक्त बातें यहां जिला पर्षद कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला पर्षद अध्यक्ष नथूनी राम ने कही. उन्होंने कहा कि जिला पर्षद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों को 29 विभागों से संबंधित कार्यों सहित 14वें वित्त आयोग की राशि को सरकार ने अलग कर दिया है. हमारा कार्य सिर्फ बैठक कर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने तक सीमित रह गया है.
इसके लिए आंदोलन होगा. उन्होंने बताया कि आगामी 11 मई को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश भर के 38 जिला पर्षद अध्यक्ष धरना देंगे. दूसरे चरण में 25 से 30 मई तक जिला मुख्यालय में जिला पर्षद के सदस्य, प्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य बैठक कर डीएम को ज्ञापन सौपेंगे. तीसरे चरण में 30 जून को सरकार के विरुद्ध पटना में राजभवन मार्च निकाला जायेगा. इन सब आंदोलन के बावजूद अगर सरकार ने कोई उचित कदम नहीं उठायी, तो आंदोलन के चौथे चरण में 16 अगस्त को जिला मुख्यालय में जन प्रतिनिधि सामूहिक इस्तीफा देंगे. आंदोलन की सफलता के लिए रणनीति बना कार्य शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




