अस्पताल के क्वार्टरों की मांगी जानकारी

Published at :04 Mar 2017 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल के क्वार्टरों की मांगी जानकारी

अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे प्रसव के बाद लिया संज्ञान डेहरी सदर : अनुमंडल अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे मंगलवार को एक महिला द्वारा बच्चा जनने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध लगाये जा रहे गंभीर आरोपों को देखते हुए एसडीएम पंकज पटेल ने शुक्रवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. […]

विज्ञापन
अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे प्रसव के बाद लिया संज्ञान
डेहरी सदर : अनुमंडल अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे मंगलवार को एक महिला द्वारा बच्चा जनने की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध लगाये जा रहे गंभीर आरोपों को देखते हुए एसडीएम पंकज पटेल ने शुक्रवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. एसडीएम ने अस्पताल के चप्पे-चप्पे की जांच की व वीडियोग्राफी भी करायी. निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वहां उपस्थित प्रभारी उपाधीक्षक को अस्पताल से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. दवा कक्ष, दवा काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, भरती मरीजों के वार्ड,ओपीडी के साथ अस्पताल के ऊपरी तल्ले पर स्थित वर्षों से ताला बंद कमरों का ताला खुलवा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था को खराब देख जिम्मेदार लोगों को डांट लगायी. अस्पताल में कौन-कौन कितने वर्षों से कार्यरत है.
इस संबंध में भी जानकारी मुहैया कराने का उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया.अस्पताल परिसर में स्थित क्वार्टरों की स्थिति व अवैध रूप से रहनेवालों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा. वैसे लोगों के विरुद्ध क्या कुछ कार्रवाई की गयी है, इसकी जानकारी मुहैया कराने का उन्होंने निर्देश दिया.
क्या कहते हैं मरीजों के परिजन
सुरेंद्र प्रसाद, अखिलेश कुमार,मनोरमा देवी व संध्या देवी आदि ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कभी दवा की कमी, तो कभी डॉक्टर का अभाव. कुव्यवस्था के कारण मरीजों का इलाज कम परेशानी ज्यादा झेलनी पड़ती है. विगत दिनों जिस तरह एक महिला का अस्पताल परिसर में पेड़ के नीचे प्रसव हुआ ऐसे स्थिति को देख इलाज कराने के लिए आने पर भय लगने लगा. एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में नरीक्षण के दौरान कई खामियां पायी गयी हैं.अस्पताल प्रशासन से संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन