शराबबंदी के बाद समाज में अमन-चैन का माहौल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी सीएम को बधाई सासाराम : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी के निर्णय से समाज में आये अमन चैन व 10वें गुरु गुरुगोविंद सिंह महाराज के जन्मोत्सव समारोह में बेहतरीन इंतजाम करने से उत्साहित सिख समुदाय के बच्चों ने उनका जन्म दिन धूम-धाम से मनाया. शहर के नवरतन बाजार […]
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी सीएम को बधाई
सासाराम : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी के निर्णय से समाज में आये अमन चैन व 10वें गुरु गुरुगोविंद सिंह महाराज के जन्मोत्सव समारोह में बेहतरीन इंतजाम करने से उत्साहित सिख समुदाय के बच्चों ने उनका जन्म दिन धूम-धाम से मनाया. शहर के नवरतन बाजार जदयू नेता सरदार परमजीत सिंह के नेतृत्व में छोटे बच्चों ने मुख्यमंत्री की तसवीर रख केक काटा. इस अवसर पर गरीब बच्चों के बीच कॉपी-पेन का वितरण भी किया गया. जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शराबबंदी कर समाज को एक नयी दिशा दी है.
अब शाम में महिलाएं बाजार जाने से नहीं डरती. गली-मुहल्लों में शराबियों की हुडदंग नहीं होती. उन्होंने कहा कि श्री गुरुगोविंद सिंह महाराज के जन्मोत्सव समारोह के दौरान शहर सासाराम से लेकर पटना तक जो बेहतरीन इंतजाम किया, इसके लिए उनकी जीतनी सराहना की जाये कम है. मौके पर सरदार मनोज सिंह, संजीत सिंह, शिवकुमार सोनी, कौशल कुमार, मनीष कसेरा, भोला सोनी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




