दुकान से 32 हजार कैश लेकर अपराधी फरार

Published at :08 Feb 2017 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
दुकान से 32 हजार कैश लेकर अपराधी फरार

डेहरी सदर : नगर थाना से महज कुछ दूरी पर पाली रोड हनुमानी निकेतन के सामने स्थित स्टाइल मैन नामक एक रेडिमेड कपड़ा दुकान से बीती रात हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने लगभग 32 हजार कैश व 17 हजार रुपये की कीमत के कपड़े ले कर भाग गये. तीन अपराधी ग्राहक के वेश […]

विज्ञापन

डेहरी सदर : नगर थाना से महज कुछ दूरी पर पाली रोड हनुमानी निकेतन के सामने स्थित स्टाइल मैन नामक एक रेडिमेड कपड़ा दुकान से बीती रात हथियार के बल पर अज्ञात अपराधियों ने लगभग 32 हजार कैश व 17 हजार रुपये की कीमत के कपड़े ले कर भाग गये. तीन अपराधी ग्राहक के वेश में कपड़ा खरीदने आये थे. घटना लगभग सोमवार की रात सवा आठ बजे की है. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार हो कर पाली पुल की ओर भागे.

इस भीड़भाड़ सड़क पर ऐसी घटना होने से व्यवसायियों में भय बना हुआ है. दुकान के संचालक अरुण गुप्ता ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में शिकायत की है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुकान के संचालक अरुण गुप्ता ने बताया कि बीती रात दो लोग कपड़ा खरीदने आये काफी देर के बाद कपड़ा चयन करने के बाद 17 हजार का बिल हुआ था. पैसा मांगने पर दोनों अपराधी पिस्तौल भिड़ा दिये व काउंटर में रखे लगभग 32 हजार रुपये लेकर लगभग सवा आठ बजे भाग गये. इस का तीसरा साथी बाहर में प्लसर बाइक ले कर खड़ा था. तीनों एक ही बाइक से पाली पुल की ओर भाग गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन