सौ पैक्सों से 40 हजार क्विंटल धान की खरीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम सदर : जिले में सौ पैक्सों द्वारा किसानों के धान अभी तक मात्र 40 हजार क्विंटल की खरीदारी हुई है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने मंगलवार को कहा कि सौ पैक्सों व व्यापारमंडल से धान की खरीद की जा रही है़ इसमें 40 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है़ उन्हांने कहा कि […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : जिले में सौ पैक्सों द्वारा किसानों के धान अभी तक मात्र 40 हजार क्विंटल की खरीदारी हुई है. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने मंगलवार को कहा कि सौ पैक्सों व व्यापारमंडल से धान की खरीद की जा रही है़ इसमें 40 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है़ उन्हांने कहा कि धान की खरीद में पारदर्शिता के साथ सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे किसान जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनके धान की शीघ्र खरीद की जाये.
उन लोगों को दफ्तर का चक्कर लगाना नहीं पड़े. डीएम ने कहा कि जिले में पहली बार धान की खरीद कूपन प्रणाली द्वारा की जा रही है. जिसको लेकर सहकारिता विभाग को कड़ा निर्देश दिया गया है कि किसानों का रजिस्ट्रेशन कर उनके धानों का क्रय किया जाये. इस संदर्भ में डीएम ने बताया कि जिले में पहला पैक्स मुरादाबाद में धान सुखाने वाला ड्राइर मशीन लगाया गया है, जो किसानों के लिए हितकारी होगा.
उन्होंने बताया कि इस मशीन को सहकारिता विभाग को जारी करने के लिए निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब किसानों को धान सुखाने के लिए अधिक दिनों तक इंतजार करना नहीं पड़ेगा. इस मशीन द्वारा किसान के धान को नमी सुखा कर शीघ्र खरीदारी की जायेगी. सरकार ने धान की नमी का न्यूनतम 17 प्रतिशत लागू की है. जबकि, अभी किसानों के धान में 20/21 प्रतिशत की नमी पायी जा रही है. इससे धान की खरीदारी में कठिनाई हो रही है. मौसम का मिजाज देखते हुए शीघ्र ही किसानों के धान की खरीदारी में तेजी आयेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




