शिक्षक संघ के जयप्रकाश बने अध्यक्ष व अनिल उपाध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Dec 2016 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम शहर. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ रोहतास की जिलास्तरीय सांगठनिक चुनाव स्थानीय कुशवाहा भवन में संपन्न हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह के देख-रेख में चुनाव प्रकिया को पूरा किया गया. चुनाव में जयप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को प्रधान सचिव संतोष कुमार राय […]
विज्ञापन
सासाराम शहर. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ रोहतास की जिलास्तरीय सांगठनिक चुनाव स्थानीय कुशवाहा भवन में संपन्न हुआ. चुनाव पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह के देख-रेख में चुनाव प्रकिया को पूरा किया गया.
चुनाव में जयप्रकाश सिंह को जिलाध्यक्ष, अनिल त्रिपाठी को उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को प्रधान सचिव संतोष कुमार राय को कोषाध्यक्ष, मुन्ना पांडेय को राज्य प्रतिनिधि जगन्नाथ सिंह को कार्यालय सचिव, अनिल वर्मा को संयोजक, राकेश कुमार व सुरेंद्र कुमार को प्रवक्ता चुना गया. नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
चुनाव सभा में प्रदेश सचिव जर्नादन कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अनवर करीम, प्रमंडल सचिव रामजी सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, औरंगाबाद जिला सचिव विनय, बिहार राज्य नवनियुक्त माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव अमित राठौर, महामंत्री संताष सिंह, जगन्नाथ सिंह, अनिल वर्मा, राकेश कुमार, अशोक सिंह, राजू यादव, राजाराम प्रसाद, जितेंद्र सिंह, अजीत तिवारी, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, अनिल सिंह, उपेंद्र सिंह, संतोष सिंह, रवि सिंह, विजय सिंह, पीयूष रंजन, विकास रंजन, शिवशंभु राय, मनोज सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




