रेलवे काउंटर से थमाये जा रहे पुराने नोट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Nov 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम नगर : रेलवे काउंटर सासाराम में यात्रियों को जबरदस्ती पुराने नोट थमाये जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है. शहर के न्यू एरिया निवासी विवेक सिंह आरक्षित टिकट रिफंड करने गये थे. उनको काउंटर पर बैठे कर्मी ने जबरदस्ती पांच सौ व एक हजार का नोट दिया. विरोध करने […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : रेलवे काउंटर सासाराम में यात्रियों को जबरदस्ती पुराने नोट थमाये जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया है. शहर के न्यू एरिया निवासी विवेक सिंह आरक्षित टिकट रिफंड करने गये थे. उनको काउंटर पर बैठे कर्मी ने जबरदस्ती पांच सौ व एक हजार का नोट दिया. विरोध करने पर उक्त कर्मी ने बोला कि ये नोट आपको लेना ही होगा.
जहां आपको शिकायत करनी होगी करते रहिए. विवेक सिंह ने कहा कि सासाराम से कानपुर व कानपुर से सासाराम की दोनों तरफ के टिकट को रिफंड कराने गया था. 2450 का टिकट था. रिफंड 1670 मिलना था. काउंटर से एक हजार, पांच सौ व एक सौ के तीन 20 का व एक दस का नोट जबरदस्ती दिया गया है. जब इस मामले में स्टेशन प्रबंधक से बात किया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा है तो दोषी कर्मी पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










