छठ घाटों की कमियों को करें दूर : एसडीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन

डेहरी : अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने छठ पर्व के मौके पर व्रतियों को कोई परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि सोन नद व अन्य स्थानों पर स्थित छठ […]
विज्ञापन
डेहरी : अनुमंडल कार्यालय कक्ष में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने छठ पर्व के मौके पर व्रतियों को कोई परेशानी न हो ऐसी व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि सोन नद व अन्य स्थानों पर स्थित छठ घाटों का स्वयं निरीक्षण करें व वहां के कर्मियों को दूर कराएं.
जिन घाटों पर उभरे गड्ढों को भरने से काम चलने लायक हो उन्हें भरवाने, घाटों के आस-पास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने व सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम घाट व अन्य भागों में रखने का निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिया.
निरीक्षण के दौरान खतरनाक पाए जाने वाले घाटों को पूर्णरूपेण बंद करने वहां व्रत करनेवाले व्रतियों की बगल के घाट पर वयवस्था कराने का निर्देश भी एसडीएम ने अधिकारियों को दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










