प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने पर इइ पर हो सकती है कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

बोले डीएम-पहले ही इइ को दिया गया था निर्देश सासाराम ऑफिस : भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता (इइ) अगर एफआइआर दर्ज नहीं कराते हैं, तो अपने विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें. डीएम अनिमेष कुमार ने मंगलवार को आयोजित तकनीकी सेल की समीक्षा बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि पहले ही भवन प्रमंडल के पूर्व […]
विज्ञापन
बोले डीएम-पहले ही इइ को दिया गया था निर्देश
सासाराम ऑफिस : भवन प्रमंडल कार्यपालक अभियंता (इइ) अगर एफआइआर दर्ज नहीं कराते हैं, तो अपने विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहें. डीएम अनिमेष कुमार ने मंगलवार को आयोजित तकनीकी सेल की समीक्षा बैठक में कहीं. उन्होंने कहा कि पहले ही भवन प्रमंडल के पूर्व इइ पर एफआइआर का निर्देश दिया गया था. परंतु, अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं हुई है.
अगर प्रमंडल द्वारा एफआइआर नहीं किया जाता है, तो वर्तमान इइ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. वहीं, बैठक में अनुपस्थित रहने पर आरडब्ल्यूडी दो के कार्यपालक अभियंता का एक दिन का वेतन स्थगित कर शो कॉज किया. बैठक में डीएम ने कहा कि आइएपी योजना अंतर्गत लंबित योजनाओं को युद्ध स्तर पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश कार्यकारिणी को दिया.
मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत कार्यपालक अभियंता एलएइओ एक व एलएइओ दो के अधीन वर्ष 2015-16 की लंबित योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यपालक अभियंता बिना अनुमति के मुख्यालय को नहीं छोड़ेंगे. मौके पर डीडीसी हाशिम खां, सहायक योजना पदाधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










