पशुओं के उपचार की दी गयी जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

संझौली : प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में रबी महाअभियान सह महोत्सव 2016 के तहत कृषि प्रशिक्षण का आयोजन आत्मा द्वारा किया गया़ प्रशिक्षण में आये कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र मंडल ने किसानों को बीजों उपचार के, पौधों को खेतों में लगाने के तौर तरीके, बीजों के प्रभेद, फसलों में दी […]
विज्ञापन
संझौली : प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में रबी महाअभियान सह महोत्सव 2016 के तहत कृषि प्रशिक्षण का आयोजन आत्मा द्वारा किया गया़ प्रशिक्षण में आये कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज से आये कृषि वैज्ञानिक डॉ देवेंद्र मंडल ने किसानों को बीजों उपचार के, पौधों को खेतों में लगाने के तौर तरीके, बीजों के प्रभेद, फसलों में दी जाने वाली उर्वरकों की मात्रा की जानकारी दी. साथ ही फफूंदी नासक दवाईयां, छिड़काव की मात्रा एवं समय की जानकारी दी.
वहीं, पशु विशेषज्ञ वैज्ञानिक डॉ आलोक भारती ने किसानों को पशुओ की खान-पान, रख रखाव व पशुओं के रखने व स्थानों के सफाई सही पशुओं में लगने वाले रोग एवं घरेलू उपचारकरने, डॉक्टरों से परामर्श लेने की सलाह दी. डॉ भारती ने कृषि में अधिक से अधिक उत्पादन के लिए, बटेर, मुर्गी, बकरी, गाय, भैंस, मछली पालन में मिलने वाली सब्सिडी, लागत खर्च एवं होने वाली आमदनी की विशेष जानकारी दी. कृषि वैज्ञानिक डॉ रीता सिंह ने मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, जेम-जेली बनाने की जानकारी दी. बीएओ दीनानाथ सिंह ने विभिन्न प्रकार के बीजों पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी प्रशिक्षण में आये किसानों को दी.
जबकि, जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि किसी प्रकार की कृषि संबंधी जानकारी के लिए हम से संपर्क करें, समस्या की निदान किया जायेगा़
महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह व डीएओ दिनेश प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. उक्त अवसर पर उपप्रमुख डॉ मधु उपाधयाय, एसएमएस नवनीत किशोर सिंह, कृषि सलाहकार हरिद्वार प्रसाद, उदय कुमार, आत्मा अध्यक्ष विंदेश्वर सिंह, किसान जगदेव सिंह, अनिल सिंह, हाकिम सिंह, शशि चंद्रवंशी, रवींद्र सिंह, मोती लाल सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










