डीएसओ आत्महत्या कांड में पत्नी की जमानत पर सुनवाई टली

सासाराम (कोर्ट) : डीएसओ आत्महत्या कांड में आरोपित उनकी पत्नी बेबी देवी की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश उमा शंकर द्विवेदी सासाराम के न्यायालय ने कांड दैनिकी प्रस्तुत करने का निर्देश अभियोजन को देते हुए सुनवाई के लिए दिनांक 28 सितंबर निर्धारित किया गया है. सासाराम मॉडल थाना कांड […]
सासाराम (कोर्ट) : डीएसओ आत्महत्या कांड में आरोपित उनकी पत्नी बेबी देवी की जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश उमा शंकर द्विवेदी सासाराम के न्यायालय ने कांड दैनिकी प्रस्तुत करने का निर्देश अभियोजन को देते हुए सुनवाई के लिए दिनांक 28 सितंबर निर्धारित किया गया है. सासाराम मॉडल थाना कांड संख्या 916 में उनकी पत्नी को उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया था.
उनकी जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रोहतास ने छह सितंबर को अस्वीकार कर दिया था. तदोपरांत प्रार्थीनी बेबी देवी के ओर से सत्र न्यायालय में नियमित जमानत याचिका संख्या 1071/16 दाखिल किया गया है. प्रार्थनी के ऊपर पति अविनाश कुमार जिला आपूर्ति पदाधिकारी रोहतास को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










