भाजपा मनायेगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम सदर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को होटल जनता डिलक्स होटल में जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय के अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पार्टी के सभी बूथों पर कार्यक्रमों को किया जायेगा. उसी दिन तीन बजे से पांच बजे तक प्रधानमंत्री […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को होटल जनता डिलक्स होटल में जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय के अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पार्टी के सभी बूथों पर कार्यक्रमों को किया जायेगा. उसी दिन तीन बजे से पांच बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट भाषण होगा.
जो सभी मंडलों व बूथों पर कार्यकर्ता व समर्थक एक जगह टीवी पर इस कार्यक्रम को देखेंगे व इससे लाभ उठायेंगे़ मुख्य रूप से प्रखंड कार्य समिति के विस्तार संगठन को बूथ स्तर पर सभी वर्गों को जोड़ने की सलाह दी गयी. कश्मीर के उड़ी में मारे गये सैनिकों के प्रति एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उक्त बैठक में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, अजय यादव, शशिभूषण प्रसाद, नथुनी राम, अनिरुद्ध भारत, मंगलानंद पाठक, उमेश पांडेय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










