शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवगंज में खुफिया इनपुट पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार की है. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली कि शिवगंज गांव में देशी व विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है. जानकारी […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : उत्पाद विभाग की टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शिवगंज में खुफिया इनपुट पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार की है. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली कि शिवगंज गांव में देशी व विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है.
जानकारी मिलने पर छापेमारी कर शराब बेच रही महिला सरिता केशरी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. उसके घर को सर्च करने पर दो सौ पाउच बरामद हुआ. वहीं, ठिकाने पर शराब पी रहे त्रिवेणी चौहान गांव बलुआ (गया) को पकड़ा गया. इसके पॉकेट से दो पाउच बरामद हुआ. अगले अभियान में इसी गांव के विनोद चौधरी के घर को सर्च किया गया. सर्च में अंगरेजी शराब की 45 बोतल बरामद हुआ. हालांकि, विनोद चोधरी भाग निकला. इसकी गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल थाना से सहयोग लिया जा रहा है. अभियान में उत्पाद निरीक्षक फैयाज अहमद, एसआइ प्रकाश
चंद्रा, उत्पाद बल व सैप के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










