150 पाउच देशी शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (नगर) : शहर के बौलिया चुना भट्ठा मुहल्ला स्थित एक मकान से पुलिस खुफिया इनपुट पर 150 पाउच शराब बरामद की है. हालांकि, धंधेबाज पुलिस को चकमा दे कर भाग निकले. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि चूना भट्ठा निवासी डोमा राम शराब बेच रहा है. उसके पास बड़ी मात्रा […]
विज्ञापन
सासाराम (नगर) : शहर के बौलिया चुना भट्ठा मुहल्ला स्थित एक मकान से पुलिस खुफिया इनपुट पर 150 पाउच शराब बरामद की है. हालांकि, धंधेबाज पुलिस को चकमा दे कर भाग निकले. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि चूना भट्ठा निवासी डोमा राम शराब बेच रहा है.
उसके पास बड़ी मात्रा में शराब मौजूद है. त्वरित कार्रवाई करते हुए चुना भट्ठा मुहल्ले की घेराबंदी कर उसके मकान को सर्च किया गया. सर्च के दौरान घर के एक कमरे से झारखंड निर्मित देशी शराब का 150 पाउच बरामद किया गया. उसको सूचना देने वाले जीटी रोड तक फैले थे. जो पुलिस जीप को देख डोमा राम को जानकारी दे दिये जिससे वह भागने में सफल हो गया. इसके नेटवर्क में नाबालिग बच्चे व महिलाएं शामिल हैं. जो कुरियर व बेचने का काम करते हैं. खुफिया की मदद ली जा रही है. 24 घंटे में सब को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि प्रदेश में शराब बंदी के बाद पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम चार बार छापामारी कर शराब की बरामदगी व एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










