बेटी की वापसी के लिए माता पिता बैठे आमरण अनशन पर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले वर्ष मार्च में हुआ था अपहरण मुफस्सिल थाने में दर्ज है मामला सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के एक दंपत्ति अपनी बेटी की वापसी के लिए गुरुवार को समाहरणालय गेट के सामने आमरण अनशन पर बैठे. गौरतलब है कि सात मार्च, 2015 को बसुहरा निवासी देव मूरत पासवान की बेटी […]
विज्ञापन
पिछले वर्ष मार्च में हुआ था अपहरण
मुफस्सिल थाने में दर्ज है मामला
सासाराम (नगर) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के एक दंपत्ति अपनी बेटी की वापसी के लिए गुरुवार को समाहरणालय गेट के सामने आमरण अनशन पर बैठे. गौरतलब है कि सात मार्च, 2015 को बसुहरा निवासी देव मूरत पासवान की बेटी खुशबू कुमारी गायब हो गयी थी. पिता ने मुफस्सिल थाने में अपहरण करने का नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. 18 माह बीत गये आज तक लड़की पता नहीं लगा सका है. पिता ने कहा पुलिस गरीब व कमजोर समझ कर सहयोग नहीं कर रही है. आरोपित का मोबाइल नंबर व बात की गयी टेपिंग को सुनाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है़
अपहरण की बात सिरे से खारिज कर मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. अगर प्रेम प्रसंग का मामला है भी तो मेरी बेटी कहा व किस के साथ यह पता लगा दीजिए. जबकि, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला पूरी तरह संदिग्ध है. आरोपित को सामने लाया जाता है तो पिता ने पहचानने से इनकार कर दिया अब यह अपने भाई को ही घटना की जिम्मेदार बता रहा है. आखिर पुलिस किस दिशा में अनुसंधान करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










