मौसमी मेठ मजदूरों ने भूख हड़ताल कर दिया धरना

Published at :23 Sep 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
मौसमी मेठ मजदूरों ने भूख हड़ताल कर दिया धरना

डेहरी (सदर) : जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष गुरुवार को बक्सर अंचल के मौसमी मेठ मजदूरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर धरना दिया. मौसमी मजदूर यूनियन के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं. धरना पर बैठे मजदूर कामेश्वर सिंह, ओम प्रकाश, मंटू, किस्मत […]

विज्ञापन

डेहरी (सदर) : जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष गुरुवार को बक्सर अंचल के मौसमी मेठ मजदूरों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर धरना दिया. मौसमी मजदूर यूनियन के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं. धरना पर बैठे मजदूर कामेश्वर सिंह, ओम प्रकाश, मंटू, किस्मत कुमार, प्रभुनाथ आदि ने बताया कि कई वर्षों से मौसमी मजदूर के रूप में कार्य कर रहे हैं. लेकिन अधिकारियों के मनमाने रवैया के कारण विवश हो कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर बैठना पड़ा. हम लोगों को न्याय नहीं मिलता तब तक भूख हड़ताल पर रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन