नगर पर्षद में खरीद घोटाले में केस दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Sep 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम कार्यालय. सासाराम नगर पर्षद में वर्ष 2014- 15 में हुए करीब सात करोड़ रुपये के विभिन्न सामग्रियों के खरीद घोटाले में पटना के निगरानी थाने में मंगलवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस संबंध में निगरानी के आरक्षी उपाधीक्षक नंदकिशोर राम ने बताया कि थाने में 93/2016 के तहत मामला […]
विज्ञापन
सासाराम कार्यालय. सासाराम नगर पर्षद में वर्ष 2014- 15 में हुए करीब सात करोड़ रुपये के विभिन्न सामग्रियों के खरीद घोटाले में पटना के निगरानी थाने में मंगलवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस संबंध में निगरानी के आरक्षी उपाधीक्षक नंदकिशोर राम ने बताया कि थाने में 93/2016 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब मामले की जांच की जायेगी और पता लगाया जायेगा कि नगर पर्षद में कितने का घोटाला हुआ था. गौरतलब है कि नगर पर्षद की पूर्व मुख्य पार्षद नाजिया बेगम इसी मामले में पद से बरखास्त कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










