मॉनीटर के साथ तीन अपराधी हुए गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Sep 2016 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता. बैसपुरा पीएनबी चोरी मामले का हुआ उद्भेदन चोरों ने स्वीकारा-20 घंटे तक किया लॉकर काटने का प्रयास सासाराम (नगर) : पंजाब नेशनल बैंक की बैसपुरा शाखा में चोरी की घटना का पुलिस 48 घंटे में सफलता पूर्वक उद्भेदन कर ली है. पुलिस मॉनीटर के साथ तीन लुटेरों को गिफ्तार की है़ सदर अनुमंडल पुलिस […]
विज्ञापन
सफलता. बैसपुरा पीएनबी चोरी मामले का हुआ उद्भेदन
चोरों ने स्वीकारा-20 घंटे तक किया लॉकर काटने का प्रयास
सासाराम (नगर) : पंजाब नेशनल बैंक की बैसपुरा शाखा में चोरी की घटना का पुलिस 48 घंटे में सफलता पूर्वक उद्भेदन कर ली है. पुलिस मॉनीटर के साथ तीन लुटेरों को गिफ्तार की है़ सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी आलोक रंजन ने मामले की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की बैसपुरा शाखा में चोर बैंक के पीछे की खिड़की का ग्रिल काट कर अंदर घुस गये थे. स्ट्रांग रूम के दरवाजा को तोड़ कर कैश लॉकर काटने का प्रयास किया. असफल होने पर तीन मॉनीटर लेकर भाग गये. सोमवार को बैंक खुलने पर मामले की जानकारी हुई.
शाखा प्रबंधक भरत कुमार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बैंक चोरी की घटना को गंभीरता से लेकर पुलिस जांच में जुट गयी. बैंक के अंदर मिले साक्ष्य व खुफिया इनपूट पर करगहर थाना क्षेत्र के नौवां गांव से मंटू कुमार को गिरफ्तार किया. इसकी निशानदेही पर कोचस से सुनील कुमार व पिंटू कुमार को गिफ्तार किया गया. इनके पास से तीनों मॉनीटर बरामद हुआ. पूछताछ में इन लेागों ने अपना अपराध स्वीकार कर बताया कि ये लोग शनिवार की रात 10 बजे बैंक में घुस गये थे.
स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोड़ने के बाद 20 घंटे तक कैश लॉकर को काटने का प्रयास किया. असफल होने पर रविवार की देर रात तीन मॉनीटर ले कर बैंक से निकल गये. इस कांड का मास्टर माइंड बैसपुरा निवासी मंटू कुमार था. घटना के बाद अपने ससुराल नौंवा चला गया. बैंक में छूटे इनके कपड़े व लोहे की रड से इनकी शिनाख्त हो सकी. शनिवार को वहीं रड ले कर मंटू बैसपुरा में घुम रहा था. इस लूट कांड का उदभेदन करने वाले सिढ़ी ओपी के थानाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भारती को पुरस्कृत करने के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा जायेगा.
थानाध्यक्ष ने सही व सटीक रणनीति बना मामले का 48 घंटे में उद्भेदन कर इस में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. साथ ही मामले की चार्जशीट भी सेम डे दाखिल किया जा रहा है. बैंक के अंदर सफलतापूर्वक अपराधियों की पहुंच मामले को संदिग्ध बना रहा है. कहीं इसमें किसी बैंक कर्मी की संलिप्तता तो नहीं है. इसकी गहनता से जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










