नौकरी स्थायी करने की मांग

Published at :21 Sep 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी स्थायी करने की मांग

मुख्य अभियंता के कार्यालय पर मौसमी मजदूरों का धरना धरने में शामिल मजदूर स्थायी नौकरी करने का कर रहे थे मांग डेहरी (सदर) : सोन नद बक्सर प्रमंडल के मौसमी मेठ मजदूर स्थायी नौकरी को ले कर मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर मौसमी मेठ सिंचाई कामगार यूनियन के बैनर […]

विज्ञापन

मुख्य अभियंता के कार्यालय पर मौसमी मजदूरों का धरना

धरने में शामिल मजदूर स्थायी नौकरी करने का कर रहे थे मांग
डेहरी (सदर) : सोन नद बक्सर प्रमंडल के मौसमी मेठ मजदूर स्थायी नौकरी को ले कर मंगलवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर मौसमी मेठ सिंचाई कामगार यूनियन के बैनर तले धरना दिया. धरने पर बैठे मौसमी मजदूर स्थायीकरण की मांग कर रहे थे. मौसमी मजदूरों ने अधिकारियों के विरोध में नारा लगाया. मजदूरों ने अधिकारियों पर झूठा आश्वासन दे कर काम कराने का भी आरोप लगाया. धरने पर बैठे मौसमी मजदूरों ने कहा मौसमी मेठ कई वर्षों से लगातार सोन नहर प्रमंडल बक्सर में पटवन का कार्य करते आ रहे हैं. हम लोग नौकरी की स्थायीकरण को लेकर आशा लगाये बैठे हैं.
हम लोगों का परिवार भूखमरी का शिकार हो रहा है. मौसमी मजदूर के रूप में कार्य करते कई साल बीत गया. लेकिन, आज तक स्थायी नहीं किया गया. अधिकारियों से स्थायी नौकरी को ले कर पूछे जाने पर झूठा आश्वासन दिया जाता है. जब कि विभाग में चतुर्थ श्रेणी का बहुत सा पद खाली है. मौसमी मजदूरों का कहना है कि आखिर कब तक हमलोग स्थायी नौकरी के लिए अधिकारियों से भीख मांगते रहेंगे. हमलोगों के परिवार की हालत दयनीय हो गयी है. मजदूरों ने कहा कि यहां धरना प्रदर्शन से लड़ाई का शुभारंभ है. मजदूरों में मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा साथ ही मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री जल संसाधन विभाग के मुख्य सचिव, डीएम, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल एडीएम व एसपी को भी अपनी मांगों को लेकर प्रतिलिपि भेजा. मौके पर सुरेश सिंह ओम प्रकाश, मंटू धोबी, प्रभुनाथ चौधरी, काशीनाथ सिंह, निर्मल चौहान, बिटेश्वर सिंह, पिंटू चौहान, दुखी चौहान, अजीत चौहान, उमा शंकर चौहान, हरे राम चौहान, रामजी राम, किस्मत कुमार, छोटे लाल, गोवर्धन राम आदि मौसमी मजदूर शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन