नहर में कूदनेवाली महिला बरी

Published at :09 Aug 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
नहर में कूदनेवाली महिला बरी

पति को भेजा गया जेल छह वर्षीय अमरजीत का भी शव बरामद दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने का मामला अकोढ़ीगोला : दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगानेवाली मां को पुलिस ने बरी कर दिया, जबकि उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेज दिया. औरंगाबाद में […]

विज्ञापन
पति को भेजा गया जेल
छह वर्षीय अमरजीत का भी शव बरामद
दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने का मामला
अकोढ़ीगोला : दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगानेवाली मां को पुलिस ने बरी कर दिया, जबकि उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल भेज दिया. औरंगाबाद में विगत शनिवार को नहर में डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गयी थी. महिला को ग्रामीणों ने नहर में डूबने से बचा लिया था. इधर, सोमवार को छह वर्षीय बेटा अमरजीत का शव भी मधुरहिया पुल के समीप नहर से बरामद किया गया. चार वर्षीय अंजलि का शव रविवार को ही नहर से बरामद किया गया था.
दरिहट निवासी सिकंदर चौधरी की पत्नी रंजू देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. शनिवार को अहले सुबह पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ घर से मायके के लिए निकली थी. बारुण (औरंगाबाद) स्थित खैरा नहर में दो बच्चों के साथ नहर में कूद गयी थी. बारुण पुलिस महिला को हिरासत में ले लिया. सूचना मिलने पर थाना पहुंचे पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दो दिनों तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ दिया.
वहीं, उसके पति को जेल भेजा गया. परिजनों का आरोप है कि बारुण पुलिस पहले उसके पति से लिखित आवेदन लेकर महिला को दोनों बच्चों की हत्या के आरोप में जेल भेजना चाहती थी. आखिर, क्यों पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर उसके पति को जेल भेज दिया. बारुण थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला के बयान पर उसके पति को जेल भेजा जा रहा है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन