दो दिन दिक्कत, स्टोर करें पानी

Published at :03 Aug 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन दिक्कत, स्टोर करें पानी

पाइप की मरम्मत के लिए पीएचइडी ने लोगों को किया आगाह शहर में दो दिन तक पीएचइडी की तरफ से नहीं होगी पानी की सप्लाइ पीने लायक पानी एकत्रित कर रहें तैयार सासाराम कार्यालय : शहर में दो दिनों तक पीएचइडी की तरफ से पानी की सप्लाई नहीं होगी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) ने […]

विज्ञापन
पाइप की मरम्मत के लिए पीएचइडी ने लोगों को किया आगाह
शहर में दो दिन तक पीएचइडी की तरफ से नहीं होगी पानी की सप्लाइ
पीने लायक पानी एकत्रित कर रहें तैयार
सासाराम कार्यालय : शहर में दो दिनों तक पीएचइडी की तरफ से पानी की सप्लाई नहीं होगी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) ने इसकी सूचना जारी की है. शहर के टेल एंड तक सुचारू रूप से निर्बाध जलापूर्ति के लिए पाइप की मरम्मती के लिए विभाग ने उक्त निर्णय लिया है. विभाग के इस निर्णय से शहर में पानी के लिए लोगों को परेशान होना लाजिमी है. पर, पहले से सूचना निर्गत होने पर घरों में पीने लायक पानी किसी तरह एकत्रित कर लिये जाने की संभावना है़
जिससे लोगों को होने वाली दिक्कत कुछ कम होगी़ इधर विभाग की तरफ से चार अगस्त की रात तक लगातार जलापूर्ति करने तैयारी है.
पांच को 12 बजे दिन से बंद होगी : पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता ई सुजीत कुमार ने बताया कि कार्यालय के सामने मदरसा रोड मोड़ पर पाइप की मरम्मत की जानी है. मरम्मत के लिए जलापूर्ति को बंद करना बहुत जरूरी है़ उन्होंने बताया कि आगामी पांच अगस्त को 12 बजे दिन से छह अगस्त तक जलापूर्ति बंद रहेगी. हालांकि, मरम्मत का काम पूरा होने का समय तय करना मुश्किल है. ऐसे में कार्य पूर्ण होते ही जलापूर्ति शुरू करा दी जायेगी.
पहले से ही कम मिल रहा प्रति व्यक्ति पानी
शहर में आबादी के अनुरूप काफी कम जलापूर्ति होती है. ऐसे में दो दिनों तक जलापूर्ति बंद होने का असर जनजीवन पर पड़ना तय है. शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति 81 लीटर जलापूर्ति होनी चाहिए. लेकिन, इससे काफी कम प्रति व्यक्ति 12 लीटर ही जलापूर्ति हो पा रही है.
वह भी शहर के छह वार्डों को छोड़ कर विभाग के कार्यपालक अभियंता ई संतोष सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन करीब 12 लाख लीटर पानी की आपूर्ति विभिन्न स्रोतों से की जाती है. 12 बजे दिन से 10 बजे रात तक करवंदिया स्थित आठ मोटर चलाये जाते हैं. संप व दो टावरों के अलावा डायरेक्ट जलापूर्ति की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि मरम्मती कार्य जल्द पूर्ण करने की कोशिश की जायेगी. रात दिन अनवरत मरम्मती का कार्य चलता रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन