बड़गांव के पास बस पलटने से पांच बरातियों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

सिरदला : सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास बुधवार की रात एक बराती बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. साथ ही 40 से अधिक लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए नवादा अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि […]
विज्ञापन
सिरदला : सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव के पास बुधवार की रात एक बराती बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. साथ ही 40 से अधिक लोग घायल हो गये.
गंभीर रूप से जख्मी लोगों को इलाज के लिए नवादा अस्पताल भेजा गया है. बताया जाता है कि हिसुआ के जोगियामारन के हरि राजवंशी अपनी नतनी की शादी करने के लिए हिसुआ के नउयावादी स्थित देवी मंदिर गये थे. बस पर वर व वधू दोनों पक्ष के 50 से अधिक लोग सवार थे.
सिरदल्ला-खनवां पथ पर बराती बस एक गड्ढे में पलट गयी. इसमें पांच लोगों की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. इस हादसे में लड़की के नाना हरि राजवंशी (65 वर्ष)की भी मौत हो गयी है. साथ ही राजू मांझी (35 वर्ष), विनोद राजवंशी, 10 वर्ष का एक बालक व बस का खलासी की जान चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










