कोर्ट फीस में वृद्धि होने से लोगों को परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

गरीबों को अब न्याय पाना हो गया मुश्किल अब "10 के जगह "100 का टिकट लगता है शपथ पत्र पर, वेलफयर पर पांच रुपये की जगह लग रहा 15 रुपया का टिकट बिक्रमगंज (कार्यालय) : आम लोगों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने के लिए सरकार के अलावा न्यायालय भी हमेशा प्रयासरत रहा है, ताकि […]
विज्ञापन
गरीबों को अब न्याय पाना हो गया मुश्किल
अब "10 के जगह "100 का टिकट लगता है शपथ पत्र पर, वेलफयर पर पांच रुपये की जगह लग रहा 15 रुपया का टिकट
बिक्रमगंज (कार्यालय) : आम लोगों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने के लिए सरकार के अलावा न्यायालय भी हमेशा प्रयासरत रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी न्यायपालिका से लेकर कार्यपालिका तक दस्तक देकर न्याय पा सके. लेकिन, इन दिनों कोर्ट फीस के अलावा वेलफेयर आदि में निरंतर बढ़ोतरी होने से न्याय पाना आम लोगों के बूते के बाहर होता जा रहा है.
न्याय की आस लिए न्यायपालिका से कार्यपालिका तक दौड़ लगा रहे कई भुक्तभोगी लोगों ने कहा कि अनुमंडल कोर्ट से लेकर सिविल कोर्ट में जहां पहले शपथ पत्र पर 10 रुपये का तथा वेलफेयर पर पांच रुपये का टिकट लगता था. अब सीधे शपथ पत्र पर एक सौ रुपये और वेलफेयर पर 15 रुपये का टिकट लग रहा है.
इसके अलावा भेंडरों के द्वारा कालाबाजारी का धंधा भी इन दिनों काफी बढ़ गया है. यहां खुलेआम दोगुने दामों पर टिकट बेचे जा रहे हैं, जिससे सुलभ और सस्ती न्याय पाना आम लोगों से बाहर होता जा रहा है. न्यायालयों में दस्तक देकर न्याय पाने की फरियाद करने वाले पीड़ित दुर्गेश किशोर तिवारी ने बढ़े कोर्ट फीस को कम करने और कालाबाजारी पर लगाम लगाने की मांग सरकार से की है.
टिकट के कालाबाजारी के संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि व्यवहार न्यायालय परिसर में टिकट की मशीन लगायी गयी है, जितना का टिकट चाहिए उतना पैसा जमा करने पर कागज पर टिकट प्रिंट कर दिये जाते हैं. टिकट के लिए वेंडरों के पास जाना ही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










