रुपये खर्च करें या फिर भटकते रहें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

अनदेखी. रेलवे स्टेशन पर चरमरायी जलापूर्ति व्यवस्था, कई नलों से पानी बंद जिला मुख्यालय के स्टेशन पर ही पानी की किल्लत है़ अधिकतर नलों से पानी नहीं निकलेगा़ कुछ से निकलेगा तो वह भी काफी गरम होगा, जिसे पीना मुश्किल. यही नहीं बिक्रमगंज रूट में यात्रा करने वाले लोगों को पांच नंबर पर ट्रेन का […]
विज्ञापन
अनदेखी. रेलवे स्टेशन पर चरमरायी जलापूर्ति व्यवस्था, कई नलों से पानी बंद
जिला मुख्यालय के स्टेशन पर ही पानी की किल्लत है़ अधिकतर नलों से पानी नहीं निकलेगा़ कुछ से निकलेगा तो वह भी काफी गरम होगा, जिसे पीना मुश्किल. यही नहीं बिक्रमगंज रूट में यात्रा करने वाले लोगों को पांच नंबर पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है, वहां तो एक भी नल नहीं है़
सासाराम (रोहतास) : साराम रेलवे स्टेशन पर भी जलापूर्ति चरमरा गयी है. यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफाॅर्म पर पानी की टंकी बनायी गयी है. लेकिन, टंकी से सही तरीके से जलापूर्ति नहीं हो रही है.इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
किसी भी यात्री ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर रूकते ही यात्री पानी के लिए अपने थर्मस व बोतल लेकर भटकने लगते हैं, पर उनको कहीं भी पानी नहीं मिलता है. इतने में ट्रेन खुल जाती है. बिना पानी लिये मायूस हो कर ट्रेन में लौटना पड़ता है. प्लेटफाॅर्म पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को अन्य दुकानों से बोतल का पानी खरीद प्यास बुझानी पड़ती है. यात्री जावेद अख्तर कहते हैं कि स्टेशन पर पीने के पानी की काफी समस्या है. करगहर निवासी यात्री सोनू पांडेय कहते हैं कि ट्रेन के इंतजार में एक घंटे से प्लेटफाॅर्म पर बैठे है.
प्यास बुझाने के लिए बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है. छात्र रेखा कुमारी, रमा पांडेय, विवेक कुमार, शुभम, विकास, गोलू, पिंटू आदि का कहना है कि वह रोज अपने गांव से पहले सासाराम आते व जाते हैं. प्लेटफाॅर्म पर पानी नहीं होने से पानी के लिए दुकानदार पर निर्भर होना पड़ता है. प्लेटफाॅर्म पर सुचारु रूप से पानी उपलब्ध करायी जाये. यात्री उमेश प्रसाद कहते हैं कि स्टेशन पर अधिकतर नल खराब पड़े हैं. इसके कारण गरमी के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेशन पर मजबूरी में पानी बोतल की खरीदारी करनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










