पुलिस बल पर जानलेवा हमले में एक दोषी करार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (कोर्ट) : द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार पांडेय की अदालत ने पुलिस बल पर जान लेवा हमले के मामले में करगहर थाना तिलकापुर निवासी श्रीनिवास सिंह को दोषी पाते हुए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. अपर लोक अभियोजक ने बताया कि बिक्रमगंज के थानाप्रभारी अजीत कुमार राय ने […]
विज्ञापन
सासाराम (कोर्ट) : द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार पांडेय की अदालत ने पुलिस बल पर जान लेवा हमले के मामले में करगहर थाना तिलकापुर निवासी श्रीनिवास सिंह को दोषी पाते हुए न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. अपर लोक अभियोजक ने बताया कि बिक्रमगंज के थानाप्रभारी अजीत कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
इसमें कहा था कि 26 मई, 1997 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चालिसा नोनिया, मथूरा नोनिया, राजाराम नोनिया का गिरोह अवैध हथियार के साथ मलियाबाग की तरफ एक बरात में जाने वाले है.
सूचना पर पुलिस वाहन चेकिंग करने लगी, तभी एक ट्रैक्टर को पुलिस रोका तो उस पर से अपराधी पुलिस बल पर फायरिंग करने लगे. अपराधियों की गोली से थाना प्रभारी अजीत कुमार राय व राहगीर भीम दुबे जख्मी हुए थे. कोर्ट द्वारा अभियुक्त श्रीनिवास सिंह को दोषी पाया है. न्यायालय द्वारा 14 मार्च को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










