केंद्रों में परीक्षार्थियों की साढ़े आठ बजे ही होगी इंट्री : डीएम

Published at :20 Feb 2016 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रों में परीक्षार्थियों की साढ़े आठ बजे ही होगी इंट्री : डीएम

सासाराम (रोहतास) : डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हो रही इंटर परीक्षा में 51,504 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनके लिए 36 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त रखने के लिए तैयारी की गयी है. इसके लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. जिलास्तर पर कंट्रोल रूम भी […]

विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हो रही इंटर परीक्षा में 51,504 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इनके लिए 36 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त रखने के लिए तैयारी की गयी है.

इसके लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. जिलास्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाये गये हैं. जिस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जायेगा. परीक्षा केंद्र पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है. परीक्षार्थी सुबह 8:30 बजे से ही सेंटर में प्रवेश करेंगे.

परीक्षा केंद्र के अंदर कदाचार करते या बाहर से कोई भी अभिभावक कदाचार कराते पकड़ा गया, तो कार्रवाई की जायेगी. अगर किसी परीक्षा केंद्र पर कदाचार होते पाया गया, तो वहां से केंद्राधीक्षक व दडांधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी. परीक्षा में 22 सौ वीक्षक लगाये गये हैं. इस दौरान एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि लगभग 215 पुलिसकर्मी लगाये गये हैं. सभी केंद्रों पर 1/5 पुलिस बल तैनात रहेंगे.

रिजर्व में भी पुलिस बल को रखा गया है. 35 गश्ती टीम भी बनायी गयी है. सभी केंद्रों पर महिला कांस्टेबल को भी लगाया गया है. परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू रहेगी. परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लगाये जाने वाले पुलिस बल की कमान लॉटरी सिस्टम के माध्यम से होगा. मौके पर डीएसपी आलोक रंजन, एडीएम ओम प्रकाश पाल, एसडीओ अमरेंद्र कुमार व डीसीएलआर उपेंद्र सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन