सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एटीएम लगाने की मांग की

Published at :18 Feb 2016 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एटीएम लगाने की मांग की

शिवसागर (रोहतास) : गिरधरिया मोड़ पर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव ने की. उन्होंने कहा कि शिवसागर में अभी तक एक भी एटीएम नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को एटीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है. 12 किलोमीटर की दूरी तय कर […]

विज्ञापन
शिवसागर (रोहतास) : गिरधरिया मोड़ पर बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव ने की. उन्होंने कहा कि शिवसागर में अभी तक एक भी एटीएम नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को एटीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
12 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय में जाना पड़ता है. राजद ने के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार (लडू शर्मा) ने बताया कि सरकार तो मध्य बिहार ग्रामीण, स्टेट बैंक की शाखा खोल दी है. लेकिन अब तक प्रखंड कार्यालय के आस-पास मशीन नहीं लगाया गया है.
उन्होंने कहा कि किसी को जल्दबाजी में पैसा निकालना हो, तो वह सासाराम की ओर जाने को रूख करने को विवश हो जाते है. यहीं नहीं फोर लेन सड़क इतना व्यस्त रहता है कि लोगों को यह डर हमेशा बना रहता है कि ऑटो या दो पहिया वाहन से सफर भी करना मुश्किल हो जाता है. पैसे निकालने सासाराम आने के क्रम में हमेशा ही डर बना रहता है कि जल्दी से हम घर लोट सकें. मौके पर बिटू कुमार, ब्रजेश यादव, मुखा सिंह, सोनू कुमार, संतोष कुमार, गोल्डेन कुमार, पंकज आदि रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन