हर हाल में रोकें अपराध

Published at :18 Feb 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में रोकें अपराध

सासाराम (रोहतास) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पदाधिकारी के साथ अपराध की समीक्षा की और कई निर्देश दिये. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपराध की समीक्षा की. समीक्षा के बाद उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में अपराध पर रोक लगायें. उन्होंने निर्देश दिया कि […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पदाधिकारी के साथ अपराध की समीक्षा की और कई निर्देश दिये. डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपराध की समीक्षा की.
समीक्षा के बाद उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में अपराध पर रोक लगायें. उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में अपराध पर रोक लगायें. उन्होंने आपराधिक आंकड़ों की भी समीक्षा की. निर्देश दिया कि आर्थिक अपराध के अपराधियों की संपत्ति का मूल्यांकन कर उसको जब्त करें. गंभीर अपराधों के मामलों में पकड़े गये अपराधियों का स्पीडी ट्रायल किया जाये, ताकि तेजी से निबटारा हो. वहीं, जनसंख्या के अनुपात में अपराध के आंकड़ों को तैयार करें, ताकि अपराध के कारणों की समीक्षा की जा सके.
इसके अलावा शराबबंदी को ले कर जिला कार्ययोजना मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारी की भी समीक्षा की. वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में पटना से मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव, डीजीपी सभी जोनल आइजी, राज्य पुलिस मुख्यालय के पदाधिकारी व जिला स्तर पर डीएम अनिमेश कुमार पराशर, डीआइजी मोहम्मद रहमान, एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन