''नीतीश-लालू साथ रहेंगे तो अपराध चरम पर रहेगा''

Published at :18 Feb 2016 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
''नीतीश-लालू साथ रहेंगे तो अपराध चरम पर रहेगा''

डेहरी ऑन सोन : नीतीश कुमार जब तक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ गंठबंधन में सरकार चलायेंगे तब तक प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण का काम चलता रहेगा. यह बाते बुधवार को जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने डालमियानगर में वरीय अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह के आवास पर कहीं. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन : नीतीश कुमार जब तक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ गंठबंधन में सरकार चलायेंगे तब तक प्रदेश में लूट, हत्या, अपहरण का काम चलता रहेगा. यह बाते बुधवार को जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने डालमियानगर में वरीय अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह के आवास पर कहीं. उन्होंने कहा कि सूबे में अपराधी संगठित हो कर राजनीतिक शह पर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

जन अधिकार पार्टी राजद नेता राजबल्लभ की गिरफ्तारी को ले कर 20 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है. श्री कुशवाहा ने बताया कि सरकार से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से गंठबंधन तोड़ने की मांग करेंगे. नीतीश कुमार गंठबंधन तोड़ेंगे, तभी सूबे में सरकार भयमुक्त हो ठीक-ठाक चलेगी. वह यहां प्रमोद महतो के बड़े भाई सुरेश महतो के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे. मौके पर ललन सिंह यादव, लल्लू चौधरी, पप्पू कुमार,अशोक सिंह, रामेश्वर सिंह,किरण देवी,कपिल कुमार आदि कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन