चार दिन बाद भी ट्रैक्टर सहित लापता चालक का सुराग नहीं

Published at :17 Feb 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिन बाद भी ट्रैक्टर सहित लापता चालक का सुराग नहीं

कोचस (रोहतास) : बसंत पंचमी के दिन से बालू लदे ट्रैक्टर सहित चालक के लापता हो जाने से परिजनों में अनहोनी आशंका है. कोचस निवासी श्रीभगवान राय ने तीन माह पहले नया ट्रैक्टर खरीदा था. उसके चालक के रूप में विनोद पासवान को रखा था. घटना के दिन चालक ने मोहनिया रोड स्थित एक बिल्डिंग […]

विज्ञापन
कोचस (रोहतास) : बसंत पंचमी के दिन से बालू लदे ट्रैक्टर सहित चालक के लापता हो जाने से परिजनों में अनहोनी आशंका है. कोचस निवासी श्रीभगवान राय ने तीन माह पहले नया ट्रैक्टर खरीदा था. उसके चालक के रूप में विनोद पासवान को रखा था.
घटना के दिन चालक ने मोहनिया रोड स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से बालू लोड कर मजदूरों को अपने रिश्तेदारी में जाने की बात कह पश्चिम दिशा की ओर गया और घटना के दूसरे दिन भी जब नहीं पहुंचा, तो घरवाले सहित वाहन मालिक भी परेशान हो गये. इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को भी दी गयी. परंतु, घटना के चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है. गाैरतलब है कि इस क्षेत्र से वाहन चोरी की घटनाएं हुई है. इसमें गारा के धर्मावती नदी किनारे खेत से चालक का शव मिला, जो कुदरा प्रखंड के घर्री गांव के रहनेवाले एक व्यक्ति का था.
वहीं स्थानीय बाजार समिति निवासी कमला कुशवाहा के बेटा के साथ ही इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था. जहां, उनके बेटे का शव कुदरा नदी से प्राप्त हुआ था. इस तरह की घटनाओं को आधार बना स्थानीय पुलिस अगर जांच की दिशा में आगे बढ़ती है, तो निश्चित तौर पर सफलता हाथ लगेगी. हालांकि, थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन