समय पर पूरा कराएं काम : डीएम

Published at :17 Feb 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
समय पर पूरा कराएं काम : डीएम

सासाराम (रोहतास) : डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें आइएपी मुख्यमंत्री विकास योजना, मुख्यमंत्री सेतु विकास योजना, मुख्यमंत्री नगर विकास योजना, नवाचार योजना, सांसद निधि आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया. वित्तीय वर्ष 2015-16 […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : डीएम अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें आइएपी मुख्यमंत्री विकास योजना, मुख्यमंत्री सेतु विकास योजना, मुख्यमंत्री नगर विकास योजना, नवाचार योजना, सांसद निधि आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया गया.
वित्तीय वर्ष 2015-16 की योजनाओं को पूरा कराने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, सभी कार्यपालक अभियंताओं को योजनाओं का क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक सत्यापन करने आदि का निर्देश दिया. 20 सूत्री की बैठक में लिये गये निर्णय के त्वरित क्रियान्वयन के लिए तकनीकी पदाधिकारी को निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी विकास प्रशाखा अशोक कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी सुजय कुमार, अपर योजना पदाधिकारी जनार्दन, अभियंता भवन निर्माण, पीएचइडी, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन