करपुरवा में निरंकारी संत समागम आज

सासाराम (सदर) : संत निरंकारी मंडल की सासाराम इकाई के तत्वावधान में बुधवार को निरंगारी संत समागम का आयोजन किया जायेगा. संत निरंकारी मंडल के काशी साहू ने बताया कि शहर के भारतीगंज करपुरवा स्थित कुशवाहा सब्जी बाजार में विशाल निरंकारी संत समागम आयोजित किया गया है. समागम की अध्यक्षता दिल्ली के सेंट्रल प्रचारक कन्हैया […]
सासाराम (सदर) : संत निरंकारी मंडल की सासाराम इकाई के तत्वावधान में बुधवार को निरंगारी संत समागम का आयोजन किया जायेगा. संत निरंकारी मंडल के काशी साहू ने बताया कि शहर के भारतीगंज करपुरवा स्थित कुशवाहा सब्जी बाजार में विशाल निरंकारी संत समागम आयोजित किया गया है. समागम की अध्यक्षता दिल्ली के सेंट्रल प्रचारक कन्हैया लाल करेंगे.
उन्होंने कहा कि तैयारी की अंतिम रूप देने के लिए सेवा दल संचालक फुलचंद राम के साथ मान सिंह, विश्वन्नाथ सिंह, राज सोनी, अर्जुन सिंह, सुधीर कुमार, ज्वाला प्रसाद, भानु प्रकाश गुप्ता, दिनेश्वर, विंदेश्वर गुप्ता आदि कार्यकर्ता लगे हैं. उन्होंने कहा कि इस समागम के अवसर पर बाबा हरदेव सिंह महराज की आध्यात्मिक शिक्षाओं को गीत, भजन, प्रहसन, संभाषण आदि के माध्यम से प्रस्तुत किया जायेगा. समागम में कई लोग सहित श्रद्धालु उपस्थित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










