मेधावृत्ति के लिए छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

Published at :16 Feb 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
मेधावृत्ति के लिए छात्र छात्राओं ने किया हंगामा

सासाराम (रोहतास) : राज्य सरकार द्वारा मैट्रिक में प्रथम व द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिनको मेधावृत्ति दी जानी है वह काफी संख्या में जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय के पास पहुंच गये. समाहरणालय कैंपस स्थित कार्यालय में छात्र-छात्राओं के पहुंचने से पूरा कैंपस भर गया. इस दोरान छात्रों ने समाहरणालय में छात्रवृत्ति के लिए हंगामा […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : राज्य सरकार द्वारा मैट्रिक में प्रथम व द्वितीय श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिनको मेधावृत्ति दी जानी है वह काफी संख्या में जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय के पास पहुंच गये. समाहरणालय कैंपस स्थित कार्यालय में छात्र-छात्राओं के पहुंचने से पूरा कैंपस भर गया.
इस दोरान छात्रों ने समाहरणालय में छात्रवृत्ति के लिए हंगामा भी किया. हालांकि, उन्हें एसडीओ अमरेंद्र कुमार, ओएसडी ज्ञानेंद्र कुमार व डीसीएलआर ने समझाने का प्रयास किया. छात्रों के हंगामा को देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा. पुलिस के डंडे से कुछ छात्र व आम लोगों को चोटें लगी. बल प्रयोग के दौरान पुलिस ने छात्रों के साथ-साथ समाहरणालय में उपस्थित अन्य लोगों व बुजुर्गों को भी पीटा. अससे एक बुजुर्ग के पैर में काफी चोट आयी. पुलिस की पिटाई से समाहरणालय में ही गिर पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन