शिक्षा प्राप्त करने का मूल उद्देश्य नौकरी पाना ही नहीं, आत्म विकास भी है
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2016 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : शिक्षा प्राप्त करने का मूल उदेश्य नौकरी पाना ही नहीं, बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा बौद्धिक व आत्म विकास के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी जरूरी है. विद्यालयों में समेकित विकास को ध्यान में रख कर शैक्षणिक माहौल स्थापित होना चाहिए. यह बातें डीइओ अशोक कुमार सिंह ने […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : शिक्षा प्राप्त करने का मूल उदेश्य नौकरी पाना ही नहीं, बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा बौद्धिक व आत्म विकास के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी जरूरी है. विद्यालयों में समेकित विकास को ध्यान में रख कर शैक्षणिक माहौल स्थापित होना चाहिए.
यह बातें डीइओ अशोक कुमार सिंह ने सरस्वती पूजा के अवसर पर जगदेव रोड स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू आवासीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में कहीं. इस अवसर पर प्रो डॉ नंद किशोर तिवारी व गुरुचरण सिंह, नगर पूजा समिति के महामंत्री कमलेश महतो, वार्ड पार्षद भोला प्रसाद महतो, शिक्षक संघ के सचिव अरविंद कुमार, विद्यालय के निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने भी समारोह को संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य संतोष गोस्वामी व संचालन विरेंद्र समाजवादी ने किया. मौके पर कंचन कुमारी, रिया, प्रदीप कुमार, सुहानी, करीना, करिश्मा, श्वेता, नंदनी, प्रियंका ,अंजू, अंजली, खूशबु आदि स्टूडेंट्स मौजूद थे. उधर, करगहर के सोनवर्षा, घोडीहां, बाउंर गांवों में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी विवेक पांडेय ने किया. इस अवसर पर नाटक का मंचन भी किया गया. मौके पर अरविंद सिंह, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, अवधेश सिंह, दीपक रंजन वर्मा, बच्चा सिंह आदि मौजूद थे.
नोखा प्रतिनिधि के अनुसार, मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. स्कूली छात्रों ने रंग गुलाल उड़ाते जयकारों के साथ तलाब में विसर्जन किया. प्रशासन इस बार चौकस दिखी. थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद की टीम द्वारा नाहर व ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा गस्त करते दिखे. करगहर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड में सोमवार को पूजा पंडालों में
रखी गयी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन नजदीकी जलाशयों में किया गया. मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद दिखे. .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










