एंटी रैबीज इंजेक्शन फिर खत्म

Published at :24 Jan 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
एंटी रैबीज इंजेक्शन फिर खत्म

सासाराम (ग्रामीण) : रोहतास जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से एक बार फिर एंटी रैबीज इंजेक्शन गायब हो गया. गौरतलब है कि नौ माह बाद सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्क्शन उपलब्ब्ध कराये गये थे, जो मात्र पंद्रह दिन में ही खत्म हो गये. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, गत […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : रोहतास जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से एक बार फिर एंटी रैबीज इंजेक्शन गायब हो गया. गौरतलब है कि नौ माह बाद सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्क्शन उपलब्ब्ध कराये गये थे, जो मात्र पंद्रह दिन में ही खत्म हो गये. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, गत 17 जनवरी से ही सदर अस्पताल सहित जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है.
ऐसी स्थिति में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गौरतलब कि अप्रैल से 20 दिसंबर 2015 तक सदर अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था. इसके बाद ही अस्पताल में इंजेक्क्शन उपलब्ध कराये गये, जो पंद्रह दिनों में खत्म हो गया. जिला स्वास्थ्य समिति के प्रभारी डीपीएम सुनील जायसवाल ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गया है.
पुन: चंद दिनों में इंजेक्शन उपलब्ध हो जायेंगे. इधर, सदर अस्पताल के कर्मचारियों की मानें, तो सदर अस्पताल में मात्र छह दवाएं ही उपलब्ध हैं. ओपीडी में भी कई दवाएं उपलब्ध नहीं हैं. मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन